Get App

T20 World Cup: जितेश शर्मा की जगह इस बैटर को क्यों मिली टीम में जगह? अश्विन ने खोले दिए ये सारे पत्ते

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें 15 सदस्यीय स्क्वॉड में रिंकू सिंह की वापसी हुई है। वहीं जितेश शर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किए जाने पर रविचंद्रन अश्विन ने अपना रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 11:11 PM
T20 World Cup: जितेश शर्मा की जगह इस बैटर को क्यों मिली टीम में जगह? अश्विन ने खोले दिए ये सारे पत्ते
अश्विन के मुताबिक इस रोल के लिए रिंकू सिंह सबसे बेहतर ऑप्शन हैं

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है। वहीं शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है, इस फैसले से हर कोई हैरान है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई T20I सीरीज में रिंकू सिंह को बाहर रखा गया था, लेकिन अब उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल गई है। वहीं जितेश शर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किए जाने पर रविचंद्रन अश्विन ने अपना रिएक्शन दिया है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में भारत को तेज गेंदबाजों के खिलाफ हार्दिक पांड्या के अलावा एक और भरोसेमंद हिटर की जरूरत पड़ेगी। अश्विन के मुताबिक इस रोल के लिए रिंकू सिंह सबसे बेहतर ऑप्शन हैं, क्योंकि वे पेस गेंदबाजों के सामने ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

रिंकू पर अश्विन ने क्या कहा

अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "अगर टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन आपके लिए तय हैं और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन भी तय हैं, तो क्या बचा है? आपको पेसर्स के खिलाफ हार्दिक के साथ एक हिटर की जरूरत है। और ये रिंकू सिंह से बेहतर कौन कर सकता है? क्योंकि जब आप जितेश शर्मा और रिंकू सिंह की तुलना करते हैं, तो मैं नंबर्स को थोड़ा और गहराई से देखता हूं। जिसे कोई भी जाकर चेक कर सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें