Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल पर दर्ज हुआ एक और रेप केस, जयपुर में एक युवती ने कराई एफआईआर

Yash Dayal: राजस्थान के जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक लड़की ने क्रिकेटर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इससे पहले 8 जुलाई को यश दयाल पर गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। महीने में दूसरी बार तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस दर्ज हुआ है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 11:00 PM
तेज गेंदबाज यश दयाल पर FIR दर्ज किया गया है।

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी यश दयाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेटर यश दयाल पर एक बार फिर से गंभीर आरोपों लगे है। राजस्थान के जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक लड़की ने क्रिकेटर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इससे पहले 8 जुलाई को यश दयाल पर गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। महीने में दूसरी बार तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस दर्ज हुआ है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने भी यश पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्रिकेटर पर FIR भी दर्ज हुआ था हांलाकि बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट से यश को राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने क्रिकेटर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।

जयपुर में दर्ज हुआ मामला


वहीं अब जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक युवती ने यश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनाने का भरोसा दिलाया और इमोशनल तौर पर रूप से बहलाकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए SHO अनिल जैमन ने बताया कि जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह जब नाबालिग थी, तब क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। करियर बनाने के सपनों का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसका रेप करता रहा।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि, आईपीएल-2025 मैच के दौरान जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर फिर रेप किया। इमोशनल ब्लैकमेल और लगातार शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने 23 जुलाई को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ये भी बताया कि, लड़की जब 17 साल की नाबालिग थी, तब पहली बार उससे रेप हुआ इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

युवती का आरोप है कि, करीब 2 साल पहले जब वह जब नाबालिग थी, तब क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर दयाल ने उसके साथ रेप किया। युवती ने बताया कि करियर बनाने का झांसा देकर यश दयाल लगातार उसका रेप करता रहा।

सिर्फ एड से 20 करोड़ की कमाई, गैराज में मस्टैंग से लेकर मर्सिडीज तक...ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं ऋषभ पंत!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।