IND vs NZ: ऋषभ पंत ने शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन और कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल

IND vs NZ: ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का ये नौवां शतक था। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और चौथे दिन पहली पारी 720/9 के बड़े स्कोर पर घोषित की। न्यूजीलैंड की धरती पर पांच पारियों में ये पंत का पहला शतक है

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का ये नौवां शतक था

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन अपनी पहली पारी 720 रन पर 9 विकेट के नुकसान के साथ घोषित कर दी। वहीं इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली है। ऋषभ पंत ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे टेस्ट में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। अपनी शतकीय पारी के साथ वह सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही पंत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए हैं।

पंत ने लगाया करियर का 9वां शतक

ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का ये नौवां शतक था। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और चौथे दिन पहली पारी 720/9 के बड़े स्कोर पर घोषित की। न्यूजीलैंड की धरती पर पांच पारियों में ये पंत का पहला शतक है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में 21 पारियों में एक, इंग्लैंड में 24 पारियों में चार और दक्षिण अफ्रीका में छह पारियों में एक शतक लगा चुके हैं।


55 रन बनाकर नाबाद रहे ऋषभ पंत ने चौथे दिन संभलकर बल्लेबाजी शुरू की। काइल जैमीसन की गेंद पर छक्का लगाने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए। पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंदों पर भी अच्छे शॉट लगाए और रिवर्स स्वीप से 99 रन तक पहुंचे। इसके बाद शानदार शॉट लगाकर अपना शतक पूरा किया।

बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने चौथी बार छक्का लगाकर अपना टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी कर ली। शतक पूरा करने के बाद भी पंत का आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक और छक्का जड़ा। अपनी पारी में पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। हाल ही में आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने अपने खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं किया और खुलकर बल्लेबाजी की।

IND vs NZ: 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, लगातार 7 विकेट के लिए हुईं 50+ रन की साझेदारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।