Rohit Sharma: 'वड़ा पाव खाओगे क्‍या?' स्टेडियम में फैन के सवाल का रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल

Rohit Sharma: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय रोहित शर्मा का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Rohit Sharma: रोहित शर्मा जब फील्डिंग कर रहे थे तभी स्टैंड्स से एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला

Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप C मुकाबले में मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। 237 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 94 गेंदों पर 155 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में मुंबई की फील्डिंग के दौरान हुई।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में रोहित शर्मा जब फील्डिंग कर रहे थे, तभी स्टैंड्स से एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक फैन ने रोहित की ओर वड़ा पाव ऑफर किया। ये मजेदार पल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


मुंबई और सिक्किम के मैच के दौरान रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। तब उनसे एक फैन ने पूछा- रोहित भाई, वड़ा पाव खाओगे क्‍या? इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर इशारों में ‘नहीं’ कहते नजर आए। 'हिटमैन' का ये रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया गया।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने बुधवार 24 दिसंबर को बेहद तूफानी बल्लेबाजी की। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 94 गेंदों पर 155 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित ने पहले विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 141 रन की साझेदारी की, जबकि दूसरे विकेट के लिए मुशीर खान के साथ 85 रन जोड़े। रोहित की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। रोहित ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 62वीं गेंद पर शतक जड़ दिया।

सिक्किम के खिलाफ ये शतक लिस्ट-A क्रिकेट में रोहित का अब तक का सबसे तेज शतक रहा। इस पारी के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में उनके नाम अब दो शतक दर्ज हो चुके हैं, जो उनकी बेहतरीन लय को साफ तौर पर दिखाता है।

Ravi Shastri: क्या रवि शास्त्री बनेंगे इंग्लैंड के नए हेड कोच? एशेज में मिली हार के बाद पूर्व स्टार खिलाड़ी ने की बड़ी मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।