Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप C मुकाबले में मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। 237 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 94 गेंदों पर 155 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई की फील्डिंग के दौरान हुई।
