Rohit Sharma: वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार के बाद रिटायर होना चाहते थे रोहित शर्मा, खुद किया खुलासा

Rohit Sharma: साल 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। फाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा कई हफ्तों तक लोगों की नजर से दूर रहे। वहीं हाल ही में रोहित ने फाइनल में मिली हार पर के बाद उन्होंने क्रिकेट से जल्दी रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा था

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
हार के बाद उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को का कई हफ्तों तक लोगों की नजर से दूर रहे

Rohit Sharma: साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल सके। 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। 2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अहमदाबाद में खेले गए फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के बाद उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को का कई हफ्तों तक लोगों की नजर से दूर रहे।

हाल ही में पुर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि 2023 वर्ल्ड कप में हार के बाद उन्होंने क्रिकेट से जल्दी रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा था। रोहित ने बताया कि उस हार के बाद उन्हें क्रिकेट खेलने का मन ही नहीं कर रहा था, क्योंकि इसने 'मेरे शरीर से सब कुछ छीन लिया था'।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया तैयार

रोहित शर्मा ने हाल ही में गुड़गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उस दौर से निकलना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया, "मुझे यह मानना मुश्किल लग रहा था, लेकिन मैं जानता था कि जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती। ये मेरे लिए एक सबक था कि मैं इसे कैसे पीछे छोड़ सकता हूं और कुछ नया शुरू कर सकता हूं क्योंकि जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती।" रोहित ने आगे कहा कि, "उन्हें पता था कि आगे 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है और मुझे अपना सारा फोकस वहीं लगाना था।"

क्रिकेट नहीं खेलना चाहता था


रोहित ने आगे कहा, "मेरे लिए अभी ये कहना बहुत आसान है, लेकिन उस समय ऐसा करना बहुत मुश्किल था। एक समय पर, मैंने सचमुच सोचा कि मैं अब ये क्रिकेट नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मेरे शरीर से सब कुछ छीन लिया है और मुझमें कुछ भी नहीं बचा है।" रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद को कैसे फिर से अपने सपने के पीछे दौड़ने के लिए तैयार किया। रोहित ने कहा, "मुझे वापस आने में थोड़ा समय लगा क्योंकि मैं खुद को याद दिलाता रहा कि, क्रिकेट वही खेल है जिसे प्यार करता हूं और जिसका मैंने सपना देखा था। ये मेरे ठीक सामने है और मैं इसे इतनी आसानी से जाने नहीं दे सकता। मैदान पर वापस आने और फिर से खेलना शुरू करने में थोड़ा समय और बहुत सारी एनर्जी लगी।"

टेस्ट और टी20 से रोहित ले चुके हैं रिटायरमेंट

2023 वर्ल्ड कप में हार केुछ समय बाद रोहित शर्मा ने वापसी की और टीम की कप्तानी भी संभाले रखी। इसके बाद उनके नेतृत्व में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। रोहित शर्मा अब टी20 अंतरराष्ट्री ई है। रोहित शर्मा अब वनडे मैच में ही खेलते नजर आ रहे हैं।

IND vs PAK Final U19: एशिया कप में भारत को लगा बड़ा झटका, फाइनल में पाकिस्तान ने दी मात, मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।