Rohit Sharma: 'आखिरी बार, सिडनी से विदा ले...' रोहित शर्मा ने किया इमोशनल पोस्ट, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की है। इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं सीरीज खत्म होने के बाद वापस भारत लौटते समय रोहित ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया। रोहित का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Oct 26, 2025 पर 7:16 PM
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर सिडनी एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की है। टीम इंडिया भले ही ये सीरीज हार गई हो लेकिन इस सीरीज के आखिरी वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सीरीज में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक और एक नाबाद शतक लगाया। रोहित के इस प्रदर्शन पर उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद वापस भारत लौटते समय रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया। रोहित का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने एक्स पर सिडनी एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रोहित पीछे से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “आखिरी बार, सिडनी से साइनिंग ऑफ”। इस पोस्ट ने भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

विराट-रोहित की शानदार पारी


टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। हाल ही में दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। शनिवार को दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाया। उन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 168 रनों की साझेदारी कर टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 121 रन और विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली।

मैच जीतने के बाद रोहित ने क्या कहा

रोहित शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे हमेशा यहां आकर खेलना अच्छा लगता है। 2008 की यादें अब भी ताजा हैं। मुझे यकीन नहीं है कि हम दोबारा ऑस्ट्रेलिया आएंगे या नहीं, लेकिन हम हमेशा अपने खेल का आनंद लेते हैं, चाहे हमें कोई अवॉर्ड मिले या न मिले।” ऑस्ट्रेलिया दौरे की चुनौतियों पर बात करते हुए रोहित ने कहा, “हमने पर्थ से नई शुरुआत की, मैं चीजों को इसी नजरिए से देखता हूं। ऑस्ट्रेलिया में पिचें हमेशा चुनौतीपूर्ण होती हैं और यहां के गेंदबाज भी बेहतरीन होते हैं। यहां खेलना कभी आसान नहीं होता। भले ही हम सीरीज नहीं जीत पाए, लेकिन कई पॉजिटिव बातें हैं। ये एक युवा टीम है और उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है।”

ऑस्ट्रेलिया खेलना मुझे बहुत पसंद है

रोहित ने आगे कहा, “जब मैं टीम में नया था, तब सीनियर खिलाड़ियों ने हमारी बहुत मदद की थी। अब वही जिम्मेदारी हमारी है। हमें जूनियर खिलाड़ियों को गाइड करना है, उनके साथ गेम प्लान बनाना है। इसके साथ खेल की बुनियादी बातों पर ध्यान देना है, जो मैं यहां खेलते समय हमेशा करता हूं।” रोहित ने आगे कहा, “मेरी यहां की कई खूबसूरत यादें हैं, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से लेकर पर्थ तक। मुझे यहां खेलना बहुत पसंद है और उम्मीद है कि मैं आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा।”  वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

Gautam Gambhir: 'परफॉर्म करो वरना टीम से बाहर...' गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को दी थी वॉर्निंग, कोच ने किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।