भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की है। टीम इंडिया भले ही ये सीरीज हार गई हो लेकिन इस सीरीज के आखिरी वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सीरीज में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक और एक नाबाद शतक लगाया। रोहित के इस प्रदर्शन पर उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद वापस भारत लौटते समय रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया। रोहित का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
