IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच से पहले टीम से मिले शाहरुख खान, दिया ये स्पेशल मैसेज

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरूआत आज 22 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल 2025 का पहला मैच KKR और RCB के बीच खेला जाएगा। वहीं मैच से पहले केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे को स्पेशल मैसेज देते हुए नजर आए

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
केकेआर और आरसीबी के बीच के होने वाले इस मुकाबले की सभी टिकटें बिक चुकी है

KKR vs RCB: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच 7:30 बजे शुरू होगा। केकेआर और आरसीबी के बीच के होने वाले इस मुकाबले की सभी टिकटें बिक चुकी है।

केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने मैच से पहले अपनी टीम से मुलाकात की और उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान टीम के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे को खास संदेश देते नजर आए। शाहरुख खान ने कहा, "अजिंक्य, हमारी टीम से जुड़ने और कप्तान बनने के लिए आपको बधाई। भगवान आपका भला करें। उम्मीद है कि आपको यहां अच्छा माहौल मिलेगा और आप सबके साथ बेहतरीन खेलेंगे।"

 


कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार केकेआर ने जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैचों में केकेआर ने चार बार जीत दर्ज की, जबकि आरसीबी ने आखिरी बार केकेआर को आईपीएल 2022 में हराया था।

बारिश डाल सकती है मैच में खलल

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डेन में होने वाले मैच पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है। IPL के इस पहले मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोलकाता और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिन में तेज बारिश, आंधी और हवाएं चल सकती हैं, जिससे मैच और उद्घाटन समारोह प्रभावित हो सकता है।

ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे ये सितारें

मैच से पहले ईडन गार्डेन में आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में कई फिल्मी सितारे परफॉर्म करेंगे, जिसमें श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पाटनी का नाम शामिल है।

IPL 2025 शुरू होने से पहले बदल गया इस मैच का वेन्यू, अब कोलकाता में नहीं खेला जाएगा मुकाबला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।