Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कप्तान शुभमन गिल को चोट लग गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुभमन गिल को गर्दन में चोट लगी थी। वहीं अब शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 16 नवंबर, रविवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाकर शुभमन गिल से मुलाकात की।
