Get App

Shubman Gill: वनडे सीरीज में टीम के ऐलान से पहले बीमार पड़े कप्तान शुभमन गिल, सिक्किम के खिलाफ मैच से हुए बाहर

Shubman Gill: शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से खेल रहे हैं, लेकिन पंजाब बनाम सिक्किम मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले से उन्हें अचानक तबीयत खराब होने की वजह से बाहर रहना पड़ा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 3:21 PM
Shubman Gill: वनडे सीरीज में टीम के ऐलान से पहले बीमार पड़े कप्तान शुभमन गिल, सिक्किम के खिलाफ मैच से हुए बाहर
भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के अचानक बाहर हो गए

Shubman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल अभी विजय हजारे ट्रॉफी में शुभमन गिल पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। वहीं आज पंजाब और सिक्किम के बीच खेले गए मैच में शुभमन गिल प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो सके। ये मुकाबला जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में गिल मैदान पर उतरने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा।

सिक्किम के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह दोनों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के अचानक बाहर हो गए और टीम में सिर्फ अर्शदीप सिंह को ही जगह मिल सकी।

बिमार है शुभमन गिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल को अचानक फूड पॉइजनिंग की वजह से ये मैच नहीं खेल सके। मेडिकल टीम ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें मुकाबले से बाहर रखा गया। गिल की तबीयत ज्यादा खराब नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है। गिल पर मेडिकल स्टाफ लगातार नजर रखे हुए है और पूरी तरह फिट होते ही वह आने वाले मैचों में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी ये साफ नहीं है कि गिल न्युजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे में टीम के चयन पर प्रभाव पड़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें