Shubman Gill: 'मैं वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए', T20 World Cup में शामिल नहीं किए जाने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को एशिया कप 2025 के लिए T20I टीम में उपकप्तान बनाए गए थे, लेकिन कमजोर प्रदर्शन की वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया। इस फैसले से कई लोग हैरान रह गए। हाल ही में शुभमन गिल ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार 11 जनवरी से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं हाल ही में शुभमन गिल ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को एशिया कप 2025 के लिए T20I टीम में उपकप्तान बनाए गए थे, लेकिन कमजोर प्रदर्शन की वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया। इस फैसले से कई लोग हैरान रह गए। जब शुभमन गिल से T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए चुनी गई टीम को आने वाले टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।

टी20 टीम में नहीं चुने जाने पर गिल ने तोड़ी चुप्पी


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले शुभमन गिल ने रिपोर्टर्स से कहा, "मैं सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करता हूं। T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को शुभकामनाएं देता हूं।" गिल ने आगे कहा,  “मैं वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए और जो मेरी किस्मत में लिखा है, उसे कोई मुझसे नहीं छीन सकता।” मीडिया से बातचीत के दौरान गिल ने कहा आज पर ध्यान देना जरूरी है। कप्तान ने आगे कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर मैं हमेशा यही मानता हूं कि मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। चयनकर्ताओं ने अपना फैसला ले लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं हमेशा आज में रहने की कोशिश करता हूं, इससे ज़िंदगी और खेल दोनों आसान हो जाते हैं।”

पिछले मैच में गिल का प्रदर्शन

अब तक खेले 15 T20I मैचों में शुभमन गिल ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। 2025 में खेले गए 15 T20I मुकाबलों में शुभमन गिल ने 24.25 की औसत और 137.26 के स्ट्राइक रेट से कुल 219 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन को खास प्रभावी नहीं माना गया। गिल को T20I टीम में मौका मिलने की वजह से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा, जबकि संजू ने 2024 में ओपनर के तौर पर शानदार खेल दिखाते हुए तीन शतक लगाए थे। जब शुभमन गिल भारतीय टीम की जर्सी में T20 फॉर्मेट में खास असर नहीं छोड़ पाए, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई थी।

कब खेला जाएगा मैच

टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में कुल आठ अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप A में USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के साथ शामिल है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

'ODI में खिलाड़ी टॉप तीन में...' न्यूजीलैंड सीरीज से पहले संजय मांजरेकर ने कही बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।