टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा-अर्शदीप सिंह भी हैं शामिल

भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी का ग्रुप स्टेज 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक चलेगा और नॉकआउट मैच 12 जनवरी से शुरू होंगे। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। जानें कब शुरू होगा मैच

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 8:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को कहा गया है

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई है। वहीं अब वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। सोमवार को शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया। ये फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उस निर्देश के तहत हुआ है, जिसमें सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को कहा गया है।

अभिषेक खेल सकते है पूरा मुकाबला

शुभमन गिल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के नियमित खिलाड़ी अर्शदीप सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में ज्यादा समय तक नहीं खेल पाएंगे।दरअसल, भारत की टीम 11 से 18 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। वहीं अभिषेक शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में ज्यादा मुकाबले खेल सकते हैं, अभिषेक को सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चुना जाना है।


कब-कब होगा मैच

विजय हजारे ट्रॉफी का ग्रुप स्टेज 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक चलेगा और नॉकआउट मैच 12 जनवरी से शुरू होंगे। विराट कोहली दिल्ली और रोहित शर्मा मुंबई की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीनियर भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल मैचों की वजह से नॉकआउट मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। पंजाब ग्रुप C में मुंबई के साथ है और अपने पहले दो मैच महाराष्ट्र (24 दिसंबर) और छत्तीसगढ़ (26 दिसंबर) के खिलाफ खेलेगा। इन शुरुआती मुकाबलों में गिल और अर्शदीप के खेलने की उम्मीद है। 8 जनवरी को जयपुर में होने वाले मुंबई बनाम पंजाब के अहम मैच में मुंबई के रोहित शर्मा और पंजाब के शुभमन गिल के खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि उस समय दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे।

पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी और सुखदीप बाजवा।

Year Ender: साल 2025 में इन खिलाड़ियों का जमकर चला बल्ला, देखें लिस्ट में कौन-कौन से प्लेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।