Women’s World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने किया कमाल...ऐसा कारनामा करने वाली बनी दुनिया की पहली बल्लेबाज

IND vs AUS: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना 66 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुई। इस मैच में स्मृति मंधाना ने कई रिकॉर्ड बनाई है

अपडेटेड Oct 12, 2025 पर 5:02 PM
स्मृति ने महिला वनडे क्रिकेट में एक ही साल में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है

Smriti Mandhana: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का 13वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मैच में भारत की स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। स्मृति ने महिला वनडे क्रिकेट में एक ही साल में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है। वहीं इसके साथ स्मृति ने महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर ली है। स्मृति मंधाना 66 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुई।

एक साल में बनाए 1000 से ज्यादा रन

विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 18वें वनडे में खेलते हुए मंधाना को 1000 रन तक पहुंचने के लिए 18 रन चाहिए थे, जो उन्होंने सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर पूरे किए। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लार्क ने 1997 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 वनडे खेलकर 970 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने इस साल उससे ज्यादा रन बनाकर नया इतिहास रच दिया।

खिलाड़ी टीम मैच रन साल
स्मृति मंधाना भारत 18* 1065* 2025
बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 16 970 1997
लॉरा वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका 18 882 2022
डेबी हॉकले न्यूजीलैंड 16 880 1997
एमी सैटरथवेट न्यूजीलैंड 15 853  2016


इस लिस्ट में हुई शामिल

स्मृति मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई है। अब तक सिर्फ चार महिला बल्लेबाज ही ये उपलब्धि हासिल कर पाई हैं। अब मंधाना भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। इस सूची में सबसे ऊपर भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज हैं, जिन्होंने 1999 से 2022 तक 232 वनडे मैच खेलकर 7805 रन बनाए। उनके बाद इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर का नाम आता है।

Rohit Sharma: 'ऑस्ट्रेलिया को भी ऐसे ही...', प्रैक्टिस के दौरान फैंस ने रोहित शर्मा से की ये खास अपील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।