Get App

Suryakumar Yadav: 'कभी-कभी आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते', साउथ अफ्रीका से हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

India vs South Africa T20 Match: रविवार को हुए T20 विश्व कप सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने माना कि भारत की हार का सबसे बड़ा कारण पार्टनरशिप नहीं बनना था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 12:09 PM
Suryakumar Yadav: 'कभी-कभी आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते', साउथ अफ्रीका से हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव
'कभी-कभी पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते', साउथ अफ्रीका से हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

India vs South Africa T20 Match: रविवार को हुए T20 विश्व कप सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने माना कि भारत की हार का सबसे बड़ा कारण पार्टनरशिप नहीं बनना था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त दी थी।

गौरतलब है कि 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की परफॉर्मेंस निराशाजनक रही। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया, जिससे भारतीय बल्लेबाज बार-बार आउट होते रहे। पूरी टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "कभी-कभी आपको यह सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन हार जरूर सकते हैं। हमें जिन पार्टनरशिप की जरूरत थी, वे नहीं बन पाईं। हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।" पावरप्ले के अंदर ही भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों - ईशान किशन (0), अभिषेक शर्मा (15) और तिलक वर्मा (1) - के विकेट गंवा दिए और स्कोर 26/3 हो गया।

इस हार से भारत के नेट रन रेट (-3.800) में भी गिरावट आई है, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे (26 फरवरी, चेन्नई) और वेस्टइंडीज (1 मार्च, कोलकाता) के खिलाफ जीत की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें