Mohammed Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। मोहम्मद शमी ने आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद शमी वनडे में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में और टी20 में 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी के टीम में नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है। गांगुली ने मोहम्मद शमी को नजरअंदाज करने पर सेलेक्टर्स की आलोचना की है।
कोलकाता में सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता, शमी को टीम से बाहर क्यों रखा गया है। उन्होंने बताया कि शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और वह पूरी तरह फिट हैं। गांगुली के मुताबिक, 35 साल की उम्र में भी शमी उतनी ही एनर्जी से खेल रहे हैं और भारत के लिए खेलने के पूरी तरह योग्य हैं।
शमी को टीम में होना चाहिए...
कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "मोहम्मद शमी इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। वह पूरी तरह फिट है और हाल ही में खेले गए तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में शमी ने अकेले अपने दम पर बंगाल को जीत दिलाई है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि सेलेक्टर्स देख रहे हैं, और मोहम्मद शमी और सेलेक्टर्स के बीच बातचीत हो रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो फिटनेस और स्किल के मामले में शमी अब भी वही खिलाड़ी है, जिसे हम हमेशा से जानते हैं। मुझे कोई वजह नजर नहीं आती कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, वनडे क्रिकेट और T20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते। क्योंकि उसका स्किल बहुत ज्यादा है।"
रणजी में शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी ने इस सीजन की रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए अब तक तीन मैच खेले हैं और कुल 15 विकेट झटके हैं। ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी में चार विकेट लिए। इसके बाद गुजरात के खिलाफ उसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी में 5 विकेट हासिल किए, जिससे बंगाल को 141 रनों से जीत मिली।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।