SL vs BAN Tset : श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मैच के दौरान कैमरे ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा जो दो कोबरा सांपों के साथ बैठा था और पास में ही एक बंदर भी खड़ा होकर यह सब देख रहा था। ये सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।हालांकि मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जारा ये दोनों टेस्ट, दोनों टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से ड्रॉ हो गया।
बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ मैच
यह मैच बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ। टीम के कप्तान ने शानदार दोहरा शतक लगाया, जिससे उनकी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई और उन्होंने समय रहते पारी घोषित कर दी। हालांकि, बारिश के कारण मैच के आखिरी दिन समय की काफी कमी रही। शनिवार को मैच के पांचवें दिन सुबह सिर्फ 80 मिनट तक ही खेल हो सका, उसके बाद तेज़ बारिश ने रोमांचक अंत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैदान पर काले बादल छा गए और कवर बिछा दिए गए। हालात को देखते हुए अंपायरों ने समझदारी दिखाते हुए जल्दी लंच का ऐलान कर दिया।
बांग्लादेश ने अब तक खेले गए 66 टेस्ट मैचों में सिर्फ सात में जीत हासिल की है, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने मजबूत प्रदर्शन किया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 177 रन पर तीन विकेट खोकर 187 रनों की बढ़त बना ली थी। खेल दोबारा शुरू होने पर नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार शतक लगाया और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। समय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सही समय पर पारी घोषित की, ताकि उनके गेंदबाज़ों को श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने का मौका मिल सके — और उन्होंने ऐसा करने में सफलता भी पाई। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट गिरा दिए, लेकिन अंत में श्रीलंका ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त कर दिया।