मोहम्मद सिराज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज कराया है। हैदराबाद के गरीब इलाके से उठकर आज वे भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं। सिराज की कहानी संघर्षों और हौसले की प्रतीक है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन सकती है। सिराज का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता ऑटो चलाते थे जबकि मां कई घरों में साफ-सफाई और खाना पकाने का काम करती थीं। बचपन में सिराज ने कई तरह की नौकरियां कीं, जिनमें कैटरर के रूप में काम करना भी शामिल था, ताकि वे अपने परिवार की मदद कर सकें। पैसों की कमी के कारण सिराज कई सालों तक क्रिकेट स्पाइक के बिना क्रिकेट खेलते रहे, कभी-कभी तो चप्पल पहनकर भी उन्हेम मैदान में उतरना पड़ा।
सिराज ने कबड्डी के बजाय अपनी मेहनत के दम पर क्रिकेट में खुद को स्थापित किया। उन्होंने स्थानीय क्लब में खेलना शुरू किया जहां उन्हें पहली बार क्रिकेट किट और स्पाइक मिली। छोटी-छोटी सफलताओं के सहारे उनका आत्मविश्वास बढ़ता चला गया। IPL के दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। 2016 में उन्हें 2.6 करोड़ रुपये की राशि पर टीम में शामिल किया गया, जिसने उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधार दी।
2017 में सिराज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, उसके बाद 2019 में वनडे और 2020 में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके टेस्ट डेब्यू के समय उनके पिता का निधन हो गया था और कोरोना महामारी के कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए, जो उनके लिए एक बहुत ही भावुक मोमेंट था। सिराज की खास बात यह है कि वे बिना किसी शिकायत के लंबे समय तक गेंदबाजी करते हैं और अपनी टीम के लिए भरोसेमंद साबित हुए हैं। जसप्रीत बुमराह की गैरमोजूदगी में वे भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व भी कर चुके हैं। 2024 में भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप जीता, तो सिराज टीम के अहम हिस्से के रूप में उभरे।
मोहम्मद सिराज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है साथ ही क्रिकेटर पूरे परिवार की ढाल भी बने।