Get App

Jasprit Bumrah: बुमराह से भी ज्यादा कीमती है ये खिलाड़ी, इस भारतीय दिग्गज ने बताया कौन है टीम इंडिया का मैच विनर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की काफी तारीफ की है। इसके साथ ही बद्रीनाथ ने वरुण को जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा कीमती खिलाड़ी कहा हैं। आइए जानते हैं पुर्व क्रिकेटर ने क्या कहा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 5:23 PM
Jasprit Bumrah: बुमराह से भी ज्यादा कीमती है ये खिलाड़ी, इस भारतीय दिग्गज ने बताया कौन है टीम इंडिया का मैच विनर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 34 वर्षीय वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया

ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही बद्रीनाथ ने वरुण को जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा कीमती खिलाड़ी कहा हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 34 वर्षीय वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण ने पांच मैचों की तीन पारियों में पांच विकेट झटके। विकेट लेने के अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।

वरुण है ज्यादा कीमती खिलाड़ी

बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "आंकड़े बताते हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस समय दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं। वह जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा कीमती खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। चाहे पावरप्ले हो, मिडल ओवर्स या फिर 18वां ओवर। जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है, वरुण पर भरोसा किया जाता है। उन्होंने अपने खेल को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। शुरुआत में उन्हें मौके मिले, लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर होना पड़ा। अब अपनी वापसी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया है और अपने प्रदर्शन को अगले लेवल तक ले गए हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें