भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने युवा खिलाड़ियों को खास सलाह दी है। देश के लिए कई शानदार पारी खेलने वाले क्रिकेटर रैना ने अपनी क्रिकेट जर्नी से जुड़े कई एक्सपीरिएंश शेयर किए हैं। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित Network18 राइजिंग भारत समिट में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना शामिल हुए। इस इवेंट में रैना ने आईपीएल में खेलने का सपना देखने वाले युवा खिलाड़ियों को खास सलाह दी है। रैना ने बताया कि आईपीएल में जगह बनाने के लिए सबसे पहले युवाओं को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना जरूरी है। आइए जानते हैं क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्या कहा
घरेलू स्तर पर करें शानदार प्रदर्शन
सुरेश रैना ने कहा कि, आईपीएल में जगह बनाने के लिए सबसे पहले घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना जरूरी है। रैना ने बताया कि, उन्होंने उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान साफ कहा था कि अगर वे आईपीएल में मौका और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट पाना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करनी होगी। उनके मुताबिक, घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े मंच पर पहचान बनाने में मदद करता है।
सुरेश रैना ने कहा कि, सिर्फ अच्छी प्रतिभा होने से आईपीएल में जगह नहीं मिलती, बल्कि खिलाड़ियों को घरेलू और राज्य स्तर के टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन भी करना पड़ता है। उनके मुताबिक, मैदान पर बेहतर खेल दिखाकर ही युवा खिलाड़ी आईपीएल टीमों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। इसके अलावा, रैना ने बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए। सुरेश रैना ने शरीर पर बने टैटू के पीछे की खास वजहों और यादों के बारे में भी बताया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने के सवाल पर रैना ने कहा कि, दोनों खिलाड़ी भारत को वर्ल्ड जीताएंगे। रोहित और कोहली के पास आईसीसी ट्रॉफी खेलने का जो एक्सपीरिएंस वो साउथ अफ्रीका में काफी काम आएगा। 2013 से 2024 तक हम जीते है नहीं और 2024 के बाद 2025 में ही दो ट्रॉफी आ गई। साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में एक्सपीरिएंस की जरूरत होगी। भारत की 2011 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना ने अपनी क्रिकेट यात्रा से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट ने उनके खेल को बेहतर बनाने और एक सफल खिलाड़ी बनने में बड़ी भूमिका निभाई।