Get App

T20 World Cup: ₹316 करोड़ का जुर्माना, पाकिस्तान भूल जाएगा क्रिकेट खेलना! अगर T20 वर्ल्ड कप 2026 का किया बहिष्कार

T20 World Cup 2026: PCB प्रमुख मोहसिन नकवी कई बार कह चुके हैं कि T20 वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने का फैसला सरकार करेगी। सिलेक्टर ने भले ही 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी हो, लेकिन बोर्ड ने साफ किया है कि सरकार की अंतिम मंजूरी अभी नहीं मिली है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 9:09 PM
T20 World Cup: ₹316 करोड़ का जुर्माना, पाकिस्तान भूल जाएगा क्रिकेट खेलना! अगर T20 वर्ल्ड कप 2026 का किया बहिष्कार
T20 World Cup: ₹316 करोड़ का जुर्माना, पाकिस्तान भूल जाएगा क्रिकेट खेलना!

क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) T20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह मामला तब उठा, जब ICC ने भारत यात्रा से इनकार करने पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। इसके बाद PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। हालांकि, इस मुद्दे पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया गया है और हफ्ते के आखिर तक निर्णय आने की उम्मीद है।

लेकिन सियासी बयानबाजी से हटकर सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का बहिष्कार करना बहुत बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि खुद को मुश्किल में डालने जैसा होगा।

PCB प्रमुख मोहसिन नकवी कई बार कह चुके हैं कि T20 वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने का फैसला सरकार करेगी। सिलेक्टर ने भले ही 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी हो, लेकिन बोर्ड ने साफ किया है कि सरकार की अंतिम मंजूरी अभी नहीं मिली है।

अगले सात दिनों में फैसला सामने आ सकता है, लेकिन कुछ बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से हटना लगभग नामुमकिन लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें