Get App

Yuvraj Singh: ‘सबसे अच्छी बात तब होती है जब…’ अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह की इंस्टा स्टोरी वायरल

Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा को एक मोटिवेशनल मैसेज दिया, जिन्होंने गुरुवार रात शानदार वापसी की। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए सुपर 8 का दूसरा मुकाबला करो या मरो जैसा था, लेकिन मौजूदा चैंपियन ने शानदार खेल दिखाते हुए 72 रन से जीत दर्ज की।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:39 AM
Yuvraj Singh: ‘सबसे अच्छी बात तब होती है जब…’ अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह की इंस्टा स्टोरी वायरल
‘सबसे अच्छी बात तब होती है जब…’ अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह की इंस्टा स्टोरी वायरल

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा को एक मोटिवेशनल मैसेज दिया, जिन्होंने गुरुवार रात शानदार वापसी की। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए सुपर 8 का दूसरा मुकाबला करो या मरो जैसा था, लेकिन मौजूदा चैंपियन ने शानदार खेल दिखाते हुए 72 रन से जीत दर्ज की और सिकंदर रजा एंड कंपनी को टी20 विश्व कप 2026 की दौड़ से बाहर कर दिया।

पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह लड़खड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाजों ने चेन्नई में जोरदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर तेज पारी की शुरुआत की, जबकि उनके साथी अभिषेक ने अपना पहला टी20 विश्व कप अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके बाद हार्दिक पांड्या के 23 गेंदों में नाबाद अर्धशतक और तिलक वर्मा के 16 गेंदों में 44 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 256/4 का स्कोर बनाया।

इसी बीच, युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के लिए एक मैसेज पोस्ट किया और 25 वर्षीय बल्लेबाज की प्रशंसा की।

युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सबसे अच्छी बात तब होती है जब आपका बल्ला ही सब कुछ बयां करे! शानदार पारी, सर अभिषेक, आगे बढ़ते रहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें