IPL 2027 में टूट जाएगी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की जोड़ी, SRH के लिए अगला सीजन नहीं खेलेंगे ऑस्टेलियाई खिलाड़ी?

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड आईपीएल के 20वें सीजन में नहीं खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने फैसले की जानकारी दे दी है

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड आईपीएल के 20वें सीजन में नहीं खेलते हुए नजर नहीं आएंगे

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन को लेकर काफी चर्चा में है। दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को नए सिरे से तैयार कर सकती है। वहीं इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। वहीं इस ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 में ट्रेव‍िस हेड और अभ‍िषेक शर्मा की जोड़ी'ट्रेविषेक' टूट सकती है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह

SRH के लिए नहीं खेलेंगे हेड

क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड आईपीएल के 20वें सीजन में नहीं खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार व्यस्त रहने की वजह से अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए अगले आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। आईपीएल में हेड के नहीं खेलने से अभिषेक शर्मा के साथ उनकी मशहूर और खतरनाक पार्टनरशिप अचानक टूट जाएगी। दोनों ने मिलकर कई बार विरोधी टीमों के गेंदबाजों को मुश्किल में डाला है।


इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल के नियमों के अनुसार, अगर कोई टीम मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी को रिलीज या ट्रेड करती है, तो उसके ऑक्शन बजट में तय नियमों के हिसाब से बदलाव होता है। वहीं, एसआरएच के मामले में ट्रैविस हेड के बाहर होने से किसी अतिरिक्त रकम की कटौती नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि टीम ने अपने बाकी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कुल 61 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़, पैट कमिंस को 18 करोड़, अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ और नीतीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। इस तरह इन चारों खिलाड़ियों की सैलरी पहले से तय रिटेंशन रकम के बराबर है।

अगले साल होगा वर्ल्ड कप

ट्रैविस हेड के अगले आईपीएल सीजन से बाहर रहने की वजह ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम माना जा रहा है। टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पहले ही संकेत दे चुके हैं कि, 2027 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए खिलाड़ियों को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे। साल 2027 में ऑस्ट्रेलिया को 20 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, जून से अगस्त तक एशेज सीरीज और अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। ऐसे में हेड अपने वर्कलोड को कम करने के लिए आईपीएल से ब्रेक ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।