Travis Head: 'सुलझाने जैसा कुछ नहीं'... विराट कोहली संग IPL में हुए विवाद पर ट्रैविस हेड ने तोड़ी चुप्पी

Travis Head: ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2026 में विराट कोहली के साथ हुए हाथ मिलाने के विवाद को लेकर कहा कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को निशाना बनाया गया, वहीं उनकी पत्नी जेसिका डेविस ने पूरे मामले को बेहद समझदारी से संभाला

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 3:06 PM
विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच मैदान पर हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी

आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई हाथ मिलाने की घटना को लेकर उठे विवाद पर अब ट्रैविस हेड ने खुद सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके और विराट के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है और ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे सुलझाने की जरूरत हो। हेड ने ये भी बताया कि उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके परिवार को निशाना बनाया, लेकिन उनकी पत्नी जेसिका डेविस ने पूरे मामले को मजबूती से संभाला। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया का माहौल ऐसा ही है और वह इन बातों को ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

क्या थी पूरी घटना

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच मैदान पर हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कोहली हेड से बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


ट्रैविस हेड ने क्या कहा

ट्रैविस हेड ने कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच ऐसा कुछ है जिसे ठीक करने की जरूरत हो। मैदान पर जो हुआ, वह खेल का हिस्सा था। मुझे उसमें कुछ भी असामान्य नहीं लगा और सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा मैंने सोचा था।” हेड ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी जेसिका डेविस और परिवार को गंदी टिप्पणियों और गालियों का सामना नहीं करना पड़ता, तो यह मामला भी क्रिकेट के दूसरे सामान्य विवादों की तरह खत्म हो जाता। उन्होंने माना कि ऑनलाइन मिली इस तरह की रिएक्शन परेशान करने वाली थे।

पत्नी जेसिका ने आसानी से संभाला

ट्रैविस हेड ने कहा, “मुझे लगता है कि जेसिका और मैं ऐसी परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं और उन्हें सही तरीके से संभालना जानते हैं। आज की दुनिया में इस तरह की बातें होती रहती हैं, लेकिन जिस तरह जेसिका ने पूरे मामले को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है। सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि इसका असर हमारे परिवार के दूसरे लोगों पर भी पड़ा, जो आमतौर पर इस तरह की सोशल मीडिया रिएक्शन और विवादों का सामना करने के आदी नहीं हैं।” हेड ने अपनी पत्नी जेसिका डेविस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे विवाद को बेहद समझदारी और धैर्य के साथ संभाला।

उन्होंने कहा, “कुछ दिनों बाद लोग इन बातों को भूल जाते हैं। जेसिका ने इस पूरे मामले को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया। असली चुनौती ये थी कि परिवार के दूसरे सदस्यों पर इसका असर पड़ा, क्योंकि वे इस तरह की परिस्थितियों और लोगों की प्रतिक्रियाओं के आदी नहीं हैं।”

'शॉर्टकट मत अपनाओं...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सचिन तेंदुलकर का बड़ा संदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।