Vaibhav Sooryavanshi: आज भारत में होगा वैभव सूर्यवंशी का T20 डेब्यू? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वैभव सूर्यवंशी अब पहली बार भारतीय मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर सकते हैं

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानि 13 सितंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं अगर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिलता है, तो एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे। आज वैभव अगर खेलते हैं तो वह भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले किसी फुल-मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन सकते हैं। वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है और अब उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि पर है।

वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब पहली बार भारतीय मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर सकते हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 इंटरनेशनल में अबतक वैभव सूर्यवंशी ने कुल 6 मैच खेले हैं। 6 मैचों की पारी में वैभव ने 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। इससे पहले जिम्बावे दौरे पर वैभव ने शानदार पारी खेली थी।


संजू की जगह वैभव को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। वहीं फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज सैमसन की टीम में वापसी हुआ और वैभव को बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी उनकी जगह को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। फिर भी उम्मीद है कि तीन मैचों की सीरीज में वैभव को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिल सकता है।

भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी चुनना मुश्किल

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में ओपनिंग जोड़ी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले साथ में अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए दोनों को फिर से ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, युवा वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने तीनों में से सही खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती होगी। एशियन गेम्स से पहले यह देखना खास होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर वैभव और सैमसन को किस तरह मौके देते हैं।

भारत में कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने दिसंबर 1990 में पुणे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 17 साल 253 दिन थी। वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52 रन चाहिए। दूसरी ओर, राशिद खान भी टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से केवल 7 विकेट दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।