Virat Kohli: RCB की जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का डांस वायरल, फैंस हुए दीवाने

Virat Kohli: रविवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2026 खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक प्यारा सा डांस सोशल मीडिया पर छा गया। दोनों ने ही RCB की जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
RCB की जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का डांस वायरल, फैंस हुए दीवाने

Virat Kohli: रविवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2026 खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक प्यारा सा डांस सोशल मीडिया पर छा गया। दोनों ने ही RCB की जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, RCB की इस जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए और 156 रन के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में हासिल करने में टीम की मदद की। कोहली की इस बेहतरीन पारी की बदौलत RCB ने अपना खिताब सफलतापूर्वक बचा लिया।

विराट और अनुष्का का डांस वायरल


खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, दिनेश कार्तिक और टीम के अन्य सदस्यों के साथ खुशी से डांस करते नजर आए। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस का दिल जीत लिया।

कोहली ने खेली शानदार पारी, अवॉर्ड समारोह में किया वैभव सूर्यवंशी जिक्र

विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी RCB के दूसरे IPL खिताब की सबसे बड़ी नींव साबित हुई। पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कोहली इस जीत से बेहद खुश नजर आए।

मैच के बाद अवॉर्ड समारोह में कोहली ने कहा, "यह तो सपनों जैसा पल है। मैंने इस पल के बारे में कई बार सोचा था, हर बार जीत का रन बनाने की चाहत थी।" बाद में उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया और बताया कि कैसे वैभव ने उन्हें पूरे सीजन में अपने खेल में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

25 गेंदों में बनाए गए अर्धशतक के बारे में पूछे जाने पर, कोहली ने दिखाया कि उनमें आज भी सिखने की चाह है। उन्होंने मजाक में कहा, "युवा खिलाड़ियों की मांग इतनी ज्यादा है कि वे आपको और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं," लेकिन इसके पीछे की गंभीरता सभी ने महसूस की।

कोहली ने आगे कहा, "मुझे अपना खेल नहीं, बल्कि अपनी सोच बदलनी पड़ी। गेंदबाजों पर ज्यादा आक्रामक होना पड़ा और अतिरिक्त रन लेने की कोशिश करनी पड़ी।" उन्होंने साफ तौर पर बताया कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों के बेखौफ खेल ने उन्हें 37 साल की उम्र में भी अपनी सोच और अप्रोच में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: 'मैं अब दूध नहीं पीता...' 15 साल 65 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के IPL ये 5 कमाल हमेशा रखे जाएंगे याद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।