Virat Kohli: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भारतीय टीम के साथ इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मेजबान टीम के साथ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले 14 अक्टूबर को विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे थे। इसी दौरान विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
