Virat Kohli: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले चार इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। विराट कई सालों बाद विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए घरेलू क्रिकेट में भी वापसी की है। अब तक खेले गए दो मैचों में विराट कोहली ने जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने प्रदर्शन से विराट कोहली ने कई आलोचकों को जवाब दिया है। वहीं विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बताया कि विराट के मौजूदा फॉर्म और एक्सपीरिएंस को देखते हुए वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार है। बड़े मैचों में खुद को साबित करने की काबिलियत कोहली की सबसे बड़ी ताकत है।
