भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपने क्रिकेट नहीं बल्कि किसी ओर चीज को लेकर चर्चा में हैं। विराट कोहली ने हाल ही में LinkedIn ज्वाइन किया है। विराट कोहली के नाम से LinkedIn पर एक अकाउंट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस अकाउंट को देखने के बाद कई फैंस उन्हें फॉलो करने लगे हैं। वहीं ये अकाउंट के असली होने को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा कि विराट कोहली ने क्रिकेट के अलावा अपने कारोबारी लक्ष्यों को सामने रखने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। वहीं विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से अब तक इस अकाउंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विराट ने LinkedIn पर बनाया प्रोफाइल?
विराट कोहली के नाम से बने LinkedIn प्रोफाइल में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े पेशेवर क्रिकेटर के रूप में दिखाया गया है। इसमें उनके कारोबार से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। प्रोफाइल के मुताबिक, कोहली ने 2025 में एजिलिटास में इन्वेस्टर के तौर पर शुरुआत की, जबकि 2026 से उन्हें one8world का को-फाउंडर बताया गया है। वहीं इस प्रोफाइल की असलियत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
52 हजार से ज्यादा लोग कर रहे फॉलो
विराट कोहली के नाम से सामने आए इस LinkedIn अकाउंट की सच्चाई पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। ऋषभ पंत और सचिन तेंदुलकर के आधिकारिक अकाउंट की तरह इस प्रोफाइल पर वेरिफिकेशन बैज नहीं है। साथ ही, इसमें LinkedIn Premium का भी कोई संकेत नहीं मिलता। फिलहाल इस अकाउंट को 52 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं और फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोहली पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के अलावा कारोबार की दुनिया में भी एक्टिव हैं। वह स्पोर्ट्सवियर ब्रांड एजिलिटास में निवेश कर चुके हैं और one8world के सह-संस्थापक भी हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने नई दिल्ली में एक बड़े समारोह के दौरान एजिलिटास ब्रांड को लॉन्च किया था, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।
विराट कोहली या उनकी टीम ने अब तक LinkedIn अकाउंट की पुष्टि नहीं की है। प्रोफाइल में खेल और कारोबार को लेकर उनकी सोच बताई गई है, लेकिन अकाउंट असली है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। LinkedIn पोस्ट में लिखा कि, “मैं हमेशा से ऐसे भारत का सपना देखता रहा हूं, जहां हर खेल को बराबर पहचान मिले, लोग उसे पसंद करें और ज्यादा से ज्यादा लोग उसमें हिस्सा लें। आज मुझे लगता है कि यह सपना पहले से ज्यादा करीब है। नई पीढ़ी के खिलाड़ी यह साबित कर रहे हैं कि भारत विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के साथ-साथ दुनिया भर में पहचान बनाने वाले ब्रांड भी बना सकता है।”
भारत में खेलों को आगे बढ़ाने की बात
विराट कोहली के नाम से बने इस अकाउंट में भारत में खेलों को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। इसमें बताया गया कि भारत अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के साथ-साथ ऐसे ब्रांड भी बना सकता है, जो दुनियाभर में मशहूर हों। प्रोफाइल में एजिलिटास और one8world के साथ कोहली के जुड़ाव को खेलों से जुड़े कारोबार को बढ़ाने की योजना का हिस्सा बताया गया है। वहीं अभी तक इस अकाउंट के असली होने की पुष्टि नहीं हुई है।