Virat Kohli: 'उधर देख, मेरा डुप्लीकेट बैठा है...' विराट कोहली ने जब रोहित शर्मा को अपने हमशक्ल से मिलवाया!

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहले मैच से पहले विराट की मुलाकात एक छोटे फैन से हुई, जिसकी शक्ल उनसे काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है। इस खास मुलाकात का वीडियो और बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:57 PM
Story continues below Advertisement
वडोदरा में मैच से पहले विराट कोहली की मुलाकात एक छोटे फैन से हुई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। रविवार को वडोदरा में मैच से पहले विराट कोहली की मुलाकात एक छोटे फैन से हुई, जिसकी शक्ल उनसे काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे की शक्ल विराट कोहली से मिलती-जुलती होने की वजह से उसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं अब हाल ही में बच्चे ने खुलकर बताया कि, उसकी विराट से पहली मुलाकात कैसी रही और दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी।

विराट ने रोहित से क्या कहा

वीडियो में बच्चे बताया कि, उसको विराट कोहली का “स्टाइल और ऑरा” बहुत पसंद है। वह एक यादगार पल साझा करते हुए कहता है, “मैंने एक बार उनका नाम लिया। मेरी तरफ देखा और हाय करके बोला कि ‘थोड़ी देर में आता हूं’। विराट कोहली फिर रोहित शर्मा से बोल रहे थे कि ‘ओए उधर देख मेरा डुप्लीकेट बैठा है’, वे मुझे 'छोटा चीकू' कह रहे थे।"


दूसरे स्थान पर आ गए कोहली

मैदान पर भी विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इसके साथ ही कोहली सबसे तेज 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की और कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कैसा था पहला मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बना पाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी

IND vs NZ Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, जानें कहां पर देखें लाइव एक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।