Get App

Virat Kohli: 'अच्छी गेंदबाजी करते हो...', विराट कोहली ने दी विशाल जायसवाल को ये खास सलाह

विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में गुजरात के स्पिनर विशाल जायसवाल अचानक चर्चा में आ गए हैं। जायसवाल ने बताया की मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने उनसे काफी बात की और कहा कि तुम अच्छी गेंदबाजी करते हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 5:33 PM
Virat Kohli: 'अच्छी गेंदबाजी करते हो...', विराट कोहली ने दी विशाल जायसवाल को ये खास सलाह
जायसवाल ने कोहली को 77 रन पर आउट किया

विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में गुजरात के 27 साल के विशाल जायसवाल ने विराट कोहली का विकेट लेकर अचानक चर्चा में आ गए। विशाल जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में विराट कोहली को शतक से पहले ही पवेलियन भेज दिया। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए एलीट ग्रुप D मुकाबले में जायसवाल ने कोहली को 77 रन पर आउट किया। इसी के बाद से विशाल जायसवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। मैच में विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट लिए।

30 नवंबर को खेले गए छठे वनडे मुकाबले में विराट कोहली शानदार लय में दिख रहे थे। कोहली चौथी सेंचुरी के करीब थे, लेकिन विशाल जायसवाल ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। जायसवाल ने इसके बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को भी 70 रन आउट हुए।

विराट कोहली ने क्या कहा

मुकाबला खत्म होने के बाद उन्हें विराट कोहली से बात करने का भी मौका मिला। जायसवाल ने मैच की गेंद पर कोहली से ऑटोग्राफ भी लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में जब विशाल जायसवाल से पूछा गया कि मैच के बाद विराट कोहली ने उनसे क्या कहा तो उन्होंने बताया, "उन्होंने कहा कि तुम अच्छी गेंदबाजी करते हो। मेहनत करते रहो, तुम्हें जरूर मौका मिलेगा। बस सब्र रखो और लगातार मेहनत करते रहो।" जायसवाल ने कहा, "मेरे पास उनके खिलाफ कोई खास प्लान नहीं था। वह खेल के लेजेंड हैं। उन्हें बॉलिंग करना ही एक बहुत बड़ा पल होता है और जब वह क्रीज पर होते हैं तो बहुत ज्यादा प्रेशर होता है। मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझे प्रेशर में शांत रहने, फिटनेस वगैरह के बारे में बहुत सारी टिप्स दीं।"

उन्होंने आगे कहा, “बेशक, उन्हें आउट करके मुझे बहुत खुशी हुई। अपने नाम के आगे ऐसे बड़े खिलाड़ी का विकेट जुड़ना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खास होता है।”

अक्षर को लेकर कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें