Get App

IND vs NZ: वनडे के बाद टी20 सीरीज से भी बाहर होंगे वाशिंगटन सुंदर? आया ये बड़ा अपडेट

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 6:47 PM
IND vs NZ: वनडे के बाद टी20 सीरीज से भी बाहर होंगे वाशिंगटन सुंदर? आया ये बड़ा अपडेट
वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से NZ के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। भारत के ऑलराउडंर वाशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की चोट के वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से 31 जनवरी के 5 मैचों की टी20 खेली जाएगी।

बता दें वॉशिंगटन सुंदर को ये चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गेंदबाजी के दौरान लगी थी, जब उनकी बाईं निचली पसली में दर्द महसूस हुआ। चोट गंभीर होने के चलते वह पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके थे और अब टी20 सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टी20 से बाहर हुए सुंदर

BCCI के एक अधिकारी ने PTI को बताया, "वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से NZ के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।" वॉशिंगटन सुंदर 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। साइड स्ट्रेन की चोट से उबरने में समय लगने के कारण उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हालांकि बीसीसीआई इस पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें