IPL 2026 में होगी मुस्तफिजुर रहमान की वापसी? बांग्लादेश क्रिकेट के चीफ ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Mustafizur Rahman: पिछले कुछ समय से बांग्लादेशी मीडिया में खबर थी कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। वहीं अब BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल 2026 में वापसी की कोई संभावना नहीं है

पिछले कुछ दिनों से बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच क्रिकेट काफी तनातनी बनी हुई है। बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया है। वहीं इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के वजह से भारत वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया है। इन सब खबरों के बीच मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में वापसी की खबर आ रही थी। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ कर दिया है कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल 2026 में वापसी की कोई संभावना नहीं है। अमीनुल ने बांग्लादेशी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें मुस्तफिजुर की वापसी की बात कही जा रही थी।

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्तों में तनाव

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पड़ोसी देश में हिंदुओं पर कथित हमलों को लेकर हुए विरोध के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने को कहा था। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया और दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में तनाव बढ़ गया। बाद में बांग्लादेशी मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तनाव कम करने और रिश्ते सुधारने के लिए BCCI ने मुस्तफिजुर को आईपीएल में दोबारा खेलने का प्रस्ताव दिया था।


फिर से आसीसी को भेजा मैसेज

अजकर पत्रिका के मुताबिक बुलबुल ने कहा, "मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल में वापसी को लेकर उनकी बीसीसीआई से न तो लिखित और न ही मौखिक कोई बातचीत हुई है। मैंने इस बारे में अपने बोर्ड में किसी से बात नहीं की है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।" इसी बीच, गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को दूसरी बार मैसेज भेजकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से जुड़ी सिक्योरिटी चिंताओं का जिक्र किया और मैचों का वेन्यू श्रीलंका करने की अपनी मांग दोहराई।

बांग्लादेश के तीन मैच भारत में

बांग्लादेश को लीग स्टेज में भारत में चार मैच खेलने हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता में होंगे, जिसमें 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ। वहीं चौथा मुकाबला 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।

Harbhajan Singh: हरभजन ने लगातार हार के बाद आलोचना झेल रहे कोच गौतम गंभीर का किया बचाव, 'स्प्लिट कोचिंग' पर BCCI को दी ये चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।