FIFA World Cup 2026: स्पेन बना चैंपियन, लेकिन पूरे टूर्नामेंट की ये 10 बातें हमेशा रहेंगी याद
FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 का रविवार को न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचे रोमांचक मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
FIFA World Cup 2026 10 Takeaways: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 का रविवार को न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचे रोमांचक मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार रहा। रायटर्सन ने पहली बार 48 टीमों के विस्तारित फॉर्मेट के साथ खेले गए इस विश्व कप से जुड़ी ऐसी 10 बड़ी ढूंढी हैं जो फुटबॉल इतिहास में हमेशा याद रखी जाएंगी:
1- 48 टीमों का नया फॉर्मेट, लेकिन दबदबा रहा दिग्गजों का
इस बार वर्ल्ड कप में 48 टीमों का नया और एक्सपैंड रूप देखने को मिला। इसके चलते अधिक मैच खेले गए, कई नए रिकॉर्ड बने और गोलों की बरसात हुई। तमाम बदलावों के बावजूद आखिर में दबदबा शीर्ष टीमों का ही रहा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें स्पेन, अर्जेंटीना, फ्रांस और इंग्लैंड, फीफा रैंकिंग की शीर्ष 4 टीमें ही थीं।
2- केप वर्डे और नॉर्वे की ऐतिहासिक और जादुई यात्रा
इस बार छोटे देशों ने भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। पहली बार विश्व कप खेल रही केप वर्डे की युवा खिलाड़ियों की टीम ने स्पेन और उरुग्वे जैसी दिग्गज टीमों को ड्रॉ पर रोका जबकि अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय तक खींचकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वहीं नॉर्वे ने अपने अनोखे 'वाइकिंग रो' सेलिब्रेशन से प्रशंसकों का मनोरंजन किया और पहली बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।
3- अमेरिका में द ग्रेट अमेरिकन स्लीपओवर और फैंस का स्वागत
टूर्नामेंट से पहले वीजा समस्याओं, गन कल्चरऔर स्थानीय लोगों की कम रुचि की आशंकाओं को लेकर वैश्विक प्रशंसकों में भारी आशंकाएं थीं। लेकिन अमेरिका में फैंस का बेहद गर्मजोशी से स्वागत हुआ। सोशल मीडिया पर 'द ग्रेट अमेरिकन स्लीपओवर' ट्रेंड करने लगा, जहां अमेरिकी नागरिक विदेशी प्रशंसकों की परंपराओं (जैसे सुबह-सुबह बैगपाइप बजाना) को अपनाते दिखे और यूरोपीय फैंस अमेरिका में मुफ्त सोडा रीफिल का आनंद लेते नजर आए।
4- कनाडा में पुरुषों के फुटबॉल को मिली नई उड़ान
सह-मेजबान कनाडा में पुरुष फुटबॉल लंबे समय से टॉप लेवल पर स्ट्रगल कर रहा था। इस टूर्नामेंट में कनाडाई टीम का राउंड ऑफ 16 (अंतिम 16) तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि देश में स्थिति बदल रही है। खेल में निवेश बढ़ रहा है और स्टेडियमों में रिकॉर्ड दर्शक पहुंच रहे हैं।
5- मेक्सिको का 40 साल का सूखा खत्म, लेकिन जश्न में दर्दनाक हादसा
मेक्सिको में फुटबॉल पहले से ही बेहद लोकप्रिय है। जब भी मेक्सिको के मैच हुए, स्टेडियम खचाखच भरे रहे। टीम ने 40 वर्षों में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मैच में जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बाद जश्न मना रही भीड़ में मची भगदड़ की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस आयोजन का लोकल इकॉनमी पर कोई लंबा फायदा पड़ता नजर नहीं आया।
6- अमेरिकी टीम का मिला-जुला प्रदर्शन और राष्ट्रपति ट्रंप का हस्तक्षेप
अमेरिकी प्रशंसक इस बात से निराश थे कि उनकी टीम एक बार फिर राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई। पिछले मैच से अपने मुख्य स्ट्राइकर के रेड कार्ड निलंबन को हटाने में राष्ट्रपति ट्रंप के विवादित हस्तक्षेप का भी अंततः कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। विवादों को अलग रखें तो अमेरिकी टीम का प्रदर्शन उसकी उम्मीदों के अनुरूप ही रहा।
7- टिकटों की भारी कीमतें और आम समर्थकों की बेरुखी
पिछले टूर्नामेंटों की तुलना में स्टेडियम टिकटों की ज्यादा कीमतों को लेकर भारी जन आक्रोश देखने को मिला। हालांकि दर्शकों की संख्या से स्पष्ट था कि लोग इतनी महंगी दरें चुकाने को तैयार थे। लेकिन इस ट्रेंड ने यह साबित कर दिया कि अब विश्व कप जाकर मैच देखना केवल अमीर समर्थकों या बेहद जुनूनी फैंस के बस की बात रह गई है।
8- वर्किंग क्लास और वीजा पाबंदियों वाले फैंस रहे बाहर
महंगे टिकटों की वजह से वर्किंग क्लास (मध्यम व गरीब वर्ग) के फैंस दूर रहे। वीजा प्रतिबंधों का सामना कर रहे देशों के प्रशंसक भी इस विश्व कप से वंचित रह गए। हालांकि अमेरिका में रहने वाले प्रवासी और स्थानीय अमेरिकियों ने स्टेडियम में जाकर अन्य टीमों का समर्थन कर खाली सीटों की भरपाई करने में मदद की।
9- राजनीतिक प्रदर्शनों पर फीफा के नियमों की अनदेखी
फीफा के नियम स्टेडियमों के भीतर किसी भी तरह के राजनीतिक प्रदर्शन पर रोक लगाते हैं। लेकिन जब टूर्नामेंट के दौरान ऐसी घटनाएं हुईं तो अधिकारियों की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया या कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और मैच बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
10- फुटबॉल का 'अमेरिकनाइजेशन': हाइड्रेशन ब्रेक और हाफटाइम शो
मैच के दौरान हाइड्रेशन ब्रेक और फाइनल मैच के हाफटाइम शो ने फुटबॉल के अमेरिकीकरण की ओर इशारा किया था और इसे लेकर एक तबके में नाराजगी भी देखी गई। आलोचकों करने वालों का तर्क था कि ब्रॉडकास्ट विज्ञापनों के लिए मैच के नेचुरल फ्लो को तोड़ा गया। हालांकि कोचों ने इन ब्रेक्स का इस्तेमाल रणनीतिक मौकों के रूप में किया। ऐसा भी माना जा रहा है कि बढ़ती गर्मी के दौर में यह इनोवेश भविष्य के लिए एक स्थायी व्यवस्था बन सकता है।