IND vs ENG: भारतीय टीम इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं, तीनों ही मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। इस सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोट्स के मुताबिक भारतीय टीम गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह की जगह भारतीय टीम की ओर से इस मैच में एक 24 साल का युवा तेज गेंदबाज अपना डेब्यू कर सकता है। आइए जानते हैं कौन है ये तेज गेंदबाज
