Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, मलेशिया को 4-1 से हराकर टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

India vs Malaysia: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे सुपर-4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। बता दें कि सुपर-4 स्टेज में भारत का पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया अब 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई। चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे नंबर पर है। भारत के इस जीत के साथ ही हॉकी एशिया कप से कोरिया बाहर हो गई है

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी को और मजबूत कर लिया है (Photo: Hockey India)

हॉकी एशिया कप के भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे सुपर-4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन भी हासिल कर ली। बात दें कि इस मैच में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी

बता दें कि बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप खेला जा रहा है। वहां गुरूवार को एशिया कप के  सुपर-4 मुकाबले में भारत का सामना मलेशिया से हुआ। मैच की शुरुआत में ही भारत को झटका लगा जब मलेशिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शफीक हसन की बदौलत पहले मिनट के अंदर ही गोल कर बढ़त बना ली थी। मलेशिया से इकलौता गोल शफीक हसन ने पहले मिनट में किया। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और मैच में मलेशिया को दोबारा आगे आने का मौका नहीं दिया।


जीत के साथ टॉप पर पहुंचा भारत

वहीं दूसरे क्वार्टर में मनप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने लगातार गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में विवेक प्रसाद सागर ने भी शानदार गोल किया, जिससे भारत 4-1 से आगे हो गया और अंत में इस मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। बता दें कि सुपर-4 स्टेज में भारत का पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया अब 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई। चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे नंबर पर है। भारत के इस जीत के साथ ही हॉकी एशिया कप से कोरिया बाहर हो गई है।

स्टेडियम में IPL देखना हुआ महंगा... अब लगेगा 40 प्रतिशत GST, इतने में मिलेगा टिकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।