Get App

90 मीटर थ्रो से फिर धमाल मचाने को तैयार नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग ट्रॉफी पर नजर!

नीरज चोपड़ा ने अगस्त में सिलेसिया और ब्रसेल्स चरण में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पिछली बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी। इन चार मुकाबलों में अंक तालिका में शीर्ष छह फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 32 स्पर्धाएं होती हैं, इसलिए डायमंड लीग फाइनल दो दिन तक चलता है। बुधवार को छह स्पर्धाएं होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 10:06 PM
90 मीटर थ्रो से फिर धमाल मचाने को तैयार नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग ट्रॉफी पर नजर!
Diamond League: 90 मीटर थ्रो से फिर धमाल मचाने तैयार नीरज चोपड़ा

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा बृहस्पतिवार को यहां डायमंड लीग फाइनल में सत्र के अब तक के अपने सबसे शानदार 90 मीटर प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे। डायमंड लीग के 14 लीग चरण में से चार में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा शामिल थी जिसमें से चोपड़ा ने केवल दो में ही हिस्सा लिया और 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

चोपड़ा ने अगस्त में सिलेसिया और ब्रसेल्स चरण में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पिछली बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी। इन चार मुकाबलों में अंक तालिका में शीर्ष छह फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 32 स्पर्धाएं होती हैं, इसलिए डायमंड लीग फाइनल दो दिन तक चलता है। बुधवार को छह स्पर्धाएं होंगी।

डायमंड लीग फाइनल में प्रत्येक स्पर्धा के विजेता को इस वर्ष का चैंपियन घोषित किया जाएगा और उसे एक डीएल ट्रॉफी के साथ 30,000 से 50,000 अमेरिकी डॉलर तक की पुरस्कार राशि और अगले महीने तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें