पहली मुलाकात में बहन की दोस्त पर आया इस क्रिकेटर का दिल, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है ये लव स्टोरी

रवींद्र जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने फिर करीब एक साल के अंदर ही 17 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में कई नामी क्रिकेटर भी शामिल हुए थे

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 10:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रवींद्र जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात 2016 में एक पार्टी में हुई थी

भारतीय टीम इस समय 5 मैचों के टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने इंग्लैड को 300 से ज्यादा रन से हराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत और इंग्लैड के बीच ये सीरीज को 1-1 से बराबरी पर है। वहीं एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम के जीत में प्रमुख खिलाड़ी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिया। भारतीय टीम के इंग्लैड दौरे के बीच जडेजा की लव स्टोरी काफी वायरल हो रही है। बता दें रवींद्र जडेजा और रिवाबा ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी की है। कपल की एक बेटी भी है।

रवींद्र जडेजा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर की फैमिली चाहती थी कि उनकी शादी जल्दी हो जाए। लेकिन जडेजा का पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा रहता था। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई रवींद्र जडेजा और रिवाबा की लव स्टोरी

कैसे शुरू हुईं दोनों की लव स्टोरी


रवींद्र जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात 2016 में एक पार्टी में हुई थी, जहां जडेजा की बहन ने एक पार्टी में दोनों को मिलवाया था। रिवाबा जडेजा की बहन की दोस्त थी। जब पहली बार जडेजा ने रिवाबा को देखा तो उन्हें पहली ही नजर में वह पसंद आ गई। इसके बाद दोनों ने आपस में नंबर एक्सचेंज किया और यहीं से उनकी बातचीत शुरू हो गई।

रवींद्र जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने फिर करीब एक साल के अंदर ही 17 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में कई नामी क्रिकेटर भी शामिल हुए थे।

कौन है रिवाबा

रिवाबा गुजरात की जामनगर नॉर्थ सीट से बीजेपी की विधायक हैं और उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं और कई बड़े टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रिवाबा अक्सर रवींद्र जडेजा को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में नजर आती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।