Saina Nehwal Divorce: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। साइना ने इंस्टाग्राम पर एक बयान के जरिए तलाक लेने की आखिकारिक घोषणा की। साइना और पारुपल्ली लगभग 7 साल की शादी के बाद अलग होने वाले हैं। हरियाणा की रहने वाली साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन स्टार हैं। रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने एक निजी अपडेट शेयर किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है।
