पटना में वकील, तो सारण में टीचर की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में चार हत्याओं से दहला बिहार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar Murder News: इस बीच, ये हत्याएं हाल ही में पटना के राम कृष्ण नगर क्षेत्र में प्रमुख व्यवसायी और BJP नेता गोपाल खेमका और एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद हुई हैं, जिससे राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्ष की आलोचना तेज हो गई है

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
पटना में वकील, तो सारण में टीचर की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में चार हत्याओं से दहला बिहार

बिहार के पटना और सारण जिलों में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में एक वकील और एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि पटना के सुल्तानगंज इलाके में एक चाय की दुकान के पास अज्ञात लोगों ने वकील जितेंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि सारन जिले के बिसाही में दो बाइक सवार हमलावरों ने शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या कर दी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सिटी एसपी (पटना ईस्ट) परिचय कुमार ने बताया, "महतो को दोपहर करीब दो बजे गोली मारी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।"

घटना के तुरंत बाद पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा और परिचय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।


एक और घटना में, राय और उनके मित्र कांग्रस राय को सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही इलाके में सुबह 9.30 बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

पुलिस ने कहा, "यह घटना उस समय हुई जब दोनों अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राय और कांग्रेस को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान राय की मौत हो गई। कांग्रेस का इलाज चल रहा है। घटना का सही कारण ज्ञात नहीं है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।"

इस बीच, ये हत्याएं हाल ही में पटना के राम कृष्ण नगर क्षेत्र में प्रमुख व्यवसायी और BJP नेता गोपाल खेमका और एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद हुई हैं, जिससे राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्ष की आलोचना तेज हो गई है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति पर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को दावा किया कि राज्य में कोई संगठित अपराध नहीं है, और कहा कि "व्यक्तिगत विवादों से होने वाली हत्याओं को रोकना सरकार के लिए थोड़ा मुश्किल है।" चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "बिहार में सुशासन है, कोई संगठित अपराध नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अगर किसी व्यक्तिगत विवाद के कारण हत्या हो रही है, तो सरकार के लिए उसे रोकना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन बिहार में किसी भी संगठित अपराध को होने नहीं दिया जाएगा। यह साफ है।"

एक और हत्या से दहला पटना शहर, इस बार वकील को सरेआम मारी गोली, एक हफ्ते में तीसरी वारदात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।