Shah Rukh Khan: खान साहब एक रिक्वेस्ट है, बस फिर क्या.... एक घंटे में वसीम अकरम को मिल गया प्लेन

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने बेहतरीन स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। किंग खान ने तो एक पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को भी अपना मुरीद बना लिया है। हाल ही में इस क्रिकेटर ने बताया कि शाहरुख ने एक घंटे के अंदर ही फ्लाइट का इंतजाम कर दिया था। आइये जानें कि यह पूरा मामला क्या है

अपडेटेड Apr 27, 2025 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Shah Rukh Khan: पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर एक किस्सा शेयर किया है।

शाहरुख खान अक्सर लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने किंग खान की ओर से एक घंटे के भीतर फ्लाइट का इंतजाम करने का पुराना किस्सा सुनाया है। इसे सुनकर हर कोई हैरान है। जब शाहरुख खान ने यह इंतजाम कर दिया तो पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम खुद हैरान रह गए थे। यह किस्सा साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान का बताया जा रहा है। बता दें कि शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। वसीम अकरम को शाहरूख खान की टीम में नौकरी मिलने से नशे से मुक्ति मिलने में मदद मिली।

अपने शुरुआती सीजन के दौरान, शाहरुख खान की टीम ने क्रिकेटर वसीम अकरम को बतौर बॉलिंग कोच नियुक्त किया था। इस नौकरी के बाद वसीम अकरम की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। अकरम खुद इस बात को स्वीकार करते हैं। वसीम अकरम इस जॉब से कुछ समय पहले रिहैब सेंटर से वापस आए थे। वसीम अकरम ने अपनी जिंदगी के इस वाकये का खुद खुलासा किया है।

शाहरुख खान ने एक घंटे में प्लेन का कर दिया इंतजाम


VU स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में वसीम अकरम ने कहा कि साल 2012 की बात होगी। यह किस्सा आईपीएल सीजन के दौरान है। हमारा नॉक आउट मैच कोलकाता में होना था। अगले दिन दूसरी जगह पहुंचना था। जबकि मैच परसों था। उस समय टीम के मालिक शाहरुख खान भी मौजूद थे। तब मैंने कहा कि 'खान साहब, मेरी एक रिक्वेस्ट है'। मैंने कहा कि खिलाड़ी बहुत ज्यादा थक जाएंगे। हम कल पहुंचेंगे, परसो मैच है। लिहाजा ऐसे में अगर एक प्राइवेट प्लेन हो जाए तो खिलाड़ियों को एक दिन आराम करने का मौका मिल जाएगा। बस फिर क्या था, एक घंटे के भीतर पूरी टीम के लिए बोइंग जहाज खड़ा हो गया। अकरम ने कहा कि हम शाहरुख खान के बेहद आभारी हैं।

वसीम अकरम को नशे की लत से मिला छुटाकारा

दरअसल, वसीम अकरम को जैसे ही केकेआर में एंट्री मिली तो उन्हें नशे की लत से छुटकारा मिला। ऐसे में वसीम अकरम शाहरुख खान के बहुत ज्यादा शुक्रगुजार रहते हैं। वसीम का कहना है कि शाहरुख हमेशा टीम के पास आते थे और उनका हौंसला बढ़ाते थे।

RCB vs DC Pitch Report: दिल्ली से मिली हार का बदला लेने उतरेगी आरसीबी, मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।