Credit Cards

रफ्तार से बात करने वाले इन खिलाड़ियों पर होती है पैसों की बारिश, कमाई जान रह जाएंगे हैरान

खेल की दुनिया में अब करोड़ों का कारोबार भी होता है। दुनिया के सबसे ज्यादा महंगे और खर्चीले खेलों में से एक है फॉर्मूला 1 रेसिंग है। फॉर्मूला 1 सिर्फ रेसिंग नहीं, बल्कि बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स का खेल भी है। 2025 में कई F1 ड्राइवर ट्रैक से बाहर भी शानदार कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं F1 ड्राइवर्स की नेटवर्थ

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 00:27
Story continues below Advertisement
आइए देखते हैं F1 ड्राइवर्स की इस लिस्ट में कौन-कौन हैं (Photo: Canav)

फॉर्मूला 1 रेसिंग की दुनिया में लुईस हैमिल्टन काफी जाने पहचाने नाम हैं। उनकी नेटवर्थ 434 मिलियन डॉलर है और वो दुनिया के सबसे अमीर F1 ड्राइवर हैं। सात बार के वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन का अपना बिजनेस भी है और फैशन वर्ल्ड से भी जुड़े हैं। (Photo: Lewis Instagram)

F1 ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो की नेट वर्थ करीब 240 मिलियन डॉलर है। फर्नांडो अलोंसो, 20 साल से ज्यादा फॉर्मूला 1 रेसिंग में हिस्सा लिया है। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन अलोंसो फिलहाल एस्टन मार्टिन टीम के लिए रेस कर रहे हैं।(Photo: Fernando Instagram)

मैक्स वेरस्टैपेन की नेटवर्थ करीब 217 मिलियन डॉलर है। वो चार बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और 2023-24 में F1 के सबसे ज्यादा कमाने वाले ड्राइवर रहे। अपनी रेसिंग कंपनी और सिम-रेसिंग टीम में भी उनका इनवेस्टमेंट है। (Photo: Max Instagram)

F1 ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर की नेटवर्थ लगभग 50 मिलियन डॉलर है। वो फेरारी के लिए रेस करते हैं और करीब 27 मिलियन डॉलर उनकी एक साल की कमाई है। लग्जरी कारों और ब्रांड डील्स के चलते उनकी कमाई काफी है। (Photo: Charles Instagram)

लांस स्ट्रोल की नेट वर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर है। उनके पिता एस्टन मार्टिन के मालिक हैं। लांस स्ट्रोल ने खुद के बल पर ब्रांड डील्स हासिल की है और सबसे अमीर ड्राइवरों में शामिल हैं।(Photo: Lance Instagram)

कार्लोस सैंज की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर है। पूर्व फेरारी ड्राइवर अब 2025 में विलियम्स टीम से जुड़ेंगे। 2024 में उन्हें सबसे ज्यादा कमाने वाले F1 ड्राइवरों में गिना गया है।(Photo: Carlos Instagram)

F1 ड्राइवर पियरे गैस्ली की नेटवर्थ करीब 33 मिलियन डॉलर है। 2024 में उनकी सैलरी 12 मिलियन डॉलर रही। रेड बुल और टोरो रोसो के बाद, वह मिड-फील्ड में सबसे ज्यादा कमाने वाले ड्राइवरों में शामिल हैं।(Photo: Pierre Instagram)

लैंडो नॉरिस की नेटवर्थ करीब 30 मिलियन डॉलर है। 2024 में उन्हें सैलरी में काफी बढ़ोतरी मिली , इसके साथ ही  उन्होंने मैकलारेन की जीत में अहम भूमिका निभाई। रेसिंग कार्ट लॉन्च करने से उनकी कमाई और पॉपुलैरिटी दोनों बढ़ी हैं। (Photo: Lando Instagram)