Mohammed Shami: क्रिकेट के बाद अब राजनीति में उतरेंगे मोहम्मद शमी? BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शमी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं अभी तक इस बारे में शमी या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के क्रिकेट करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी जल्द ही सियासत में एंट्री कर सकते हैं। मोहम्मद शमी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शमी के राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शमी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे। वहीं अभी तक शमी या बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीजेपी में शामिल हुए हैं।

हाल ही में शमी ने लिया था टेस्ट से संन्यास

इससे पहले 6 नवंबर को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के क्रिकेट करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। शमी ने अपने टेस्ट करियर में 64 मैच खेले और कुल 229 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। टेस्ट में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेना रहा। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके अलावा, शमी 2023 के वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने सात मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे।


कुछ दिनों पहले चहल हुए थे शामिल

बीजेपी में शामिल होने के बाद युजवेंद्र चहल को पार्टी की नई राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था। ओबीसी मोर्चा बीजेपी का वह संगठन है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों के लिए काम करता है। चहल दिल्ली की ओर से इस संगठन में अपनी भूमिका निभाएंगे। इससे पहले उन्होंने बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चहल के पार्टी से जुड़ने से बीजेपी को फायदा मिल सकता है, क्योंकि राज्य में ओबीसी समुदाय के मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।

Suryakumar Yadav: 'टीम से बाहर निकाले जाने पर दुख हुआ...' सूर्यकुमार यादव का फिर छलका दर्द, जानें क्या बोले पूर्व कप्तान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।