OnePlus के इन Earbuds में मिलेगा AI Translation और ANC फीचर, जानें पूरी डिटेल

अगर आप भी बेहतर साउंड क्वालिटी वाला ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, जो आपके बजट में हो तो यह खबर आपके लिए हैं। जी हां, OnePlus अपने ईयरबड्स पर कई सारे डिस्काउंट डील्स ऑफर कर रहा है, जो कम कीमत में बढ़िया फीचर और परफॉर्मेंस देगा।

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 14:55
Story continues below Advertisement
OnePlus earbuds: अगर आप भी बेहतर साउंड क्वालिटी वाला ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, जो आपके बजट में हो तो यह खबर आपके लिए हैं। जी हां, OnePlus अपने ईयरबड्स पर कई सारे डिस्काउंट डील्स ऑफर कर रहा है, जो कम कीमत में बढ़िया फीचर और परफॉर्मेंस देगा। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से ईयरबड्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 2r
OnePlus का यह पावरफुल बैटरी वाला ईयरबड अब केवल 1,799 रुपये में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस पर आपको 22% तक की छूट का फायदा मिल रहा है। खास बात यह है कि यह ईयरबड्स तीन कलर डीप ग्रे, मिस्टी ग्रे और ट्रिपल ब्लू में आते हैं। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें शानदार इक्वलाइजर सेटिंग हैवी और लाइट साउंड के बीच सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। एक बार चार्ज करने पर यह 389 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी ने इसमें स्पेशल फीचर IP55 वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट भी दिया है। जिसकी वजह से ये जिम और रनिंग के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

OnePlus Nord Buds 3 Pro
गेमिंग के लिए यह ईयरबड्स शानदार हैं, क्योंकि इसमें कम लेटेंसी के साथ स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है, जो बाहरी आवाजों को ब्लॉक कर बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देता है। फिलहाल यह ईयरबड्स आपको ऑनलाइन डिस्काउंट के साथ सिर्फ 2,999 रुपये में मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इसे आप EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं, जिसमें हर महीने सिर्फ 145 रुपये चुकाने होंगे।
साउंड फीचर की बात करें तो इसमें 49dB तक Active Noise Cancellation, BassWave 2.0 के साथ क्लियर वोकल्स दिए गए हैं। हर ईयरबड में 3 माइक, शोर वाली जगह में क्लियर कॉल की जा सकेगी। एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग का फायदा भी मिलता है। कंपनी की मानें तो केवल 10 मिनट चार्ज होने के बाद ये इयरबड्स 11 घंटे तक चल सकता है।

OnePlus Buds 4 TWS Earbuds
OnePlus Buds 4 एक प्रीमियम ईयरबड्स है जो आपको डिस्काउंट के साथ सिर्फ 5,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें दमदार बैटरी दी गई है जो 45 घंटे तक चलती है। शोर में भी म्यूजिक सुनने का मजा बना रहे इसके लिए इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। यह दो डिवाइस से एक साथ कनेक्ट हो सकता है। साथ ही इसमें वॉइस असिस्टेंट (Google Gemini, Siri, Google Assistant) और AI ट्रांसलेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।