Nothing Phone 3 discount : अगर आप यूनीक डिजाइन वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं और चाहते हैं कि कोई अच्छी सी डील हाथ लग जाए तो यह मौका खास हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर Nothing Phone 3 को ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन है जो यूनिक डिजाइन के साथ आया है। इसके बैक पर एक बटन और छोटा सा राउंड डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर यूजर्स टाइम देख सकते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।
Nothing Phone 3 पर मिल रहा डिस्काउंट
Nothing Phone 3 को कंपनी ने 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ये फोन लॉन्च होने के एक महीने के अंदर ही 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। Flipkart पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर है। इसके साथ ही, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। यानी टोटल 20,000 रुपये का अच्छा डिस्काउंट। अगर आप पुराने Nothing Phone 1 को ट्रेड करते हैं और उसकी कंडीशन ठीक है तो उसके 22,000 रुपये तक मिल सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOELD LTPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5150mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह केवल 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। Nothing का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM + 512GB का स्टोरेज मिलता है।
इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, जिनमें 60x जूम वाला पेरिस्कोप लेंस, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स
वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए इस फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक Glyph Interface LED डिस्प्ले भी लगा है।