Realme 15 5G और Realme 15 5G Pro भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर, जानें कीमत

Realme ने आज अपनी नई realme 15 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Realme 15 और Realme 15 Pro मॉडल शामिल हैं। दोनों फोन्स में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme 15 5G की शुरुआती कीमत ऑफर्स के साथ 23,999 रुपये है।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में लॉन्च

Realme 15 5G series launch: Realme ने आज अपनी नई realme 15 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Realme 15 और Realme 15 Pro मॉडल शामिल हैं। दोनों फोन्स में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme 15 5G की शुरुआती कीमत ऑफर्स के साथ 23,999 रुपये है। वहीं, प्रो मॉडल को ऑफर्स के साथ 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है। दोनों 5G मॉडल 6.8-इंच full HD+ AMOLED पैनल के साथ आते हैं, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसका बेस मॉडल MediaTek Dimensity 7300+ 5G चिपसेट से लैस है और Pro मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 SoC मिलता है। अब आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशंस?

Realme 15 5G और realme 15 Pro 5G के नेट इफेक्‍टि‍व प्राइस

Realme 15 5G की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 23,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB + 256GB मॉडल को 25,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं, 12GB+256GB मॉडल 28,999 रुपये में मिल जाएगा। याद रहे कि ये कीमत बैंक ऑफर्स के साथ हैं। फोन Flowing Silver, Silk Pink और Velvet Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


realme 15 Pro 5G के नेट इफेक्‍टि‍व प्राइस 8GB + 128GB मॉडल के लिए 28,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल के लिए 30,999 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल के लिए 32,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल के लिए 35,999 रुपये हैं। याद रहे कि ये नेट इफेक्‍ट‍िव प्राइस हैं, जिसमें बैंक डिस्‍काउंट शामिल है। ये फोन Silk Purple, Velvet Green और Flowing Silver कलर्स में लिया जा सकता है।

realme 15 5G और realme 15 Pro 5G के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Realme 15 5G और 15 Pro 5G में 6.8-इंच 1.5K (2,800×1,280 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 2,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 6,500 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।

Realme 15 5G MediaTek Dimensity 7300-Energy 4nm प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ 8GB/12GB तक LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन वाले कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। वहीं, realme 15 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों रियलमी स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड realme UI 6.0 की लेयर पर रन करते हैं। इनमें डुअल सिम की सुविधा दी गई है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

कैमरा सेटअप के मामले में Realme 15 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ एक 8MP कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP (Sony IMX896) प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। ये सभी सेंसर 4K60fps सपोर्ट करते हैं। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G में 7,000mAh बैटरी है। ये 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। हैंडसेट्स IP66+IP68+IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग्स के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स हैं। ये 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इन फोन्स का वजन 187 ग्राम है।

यह भी पढ़ें : Whatsapp Outage: वॉट्सऐप डाउन! मैसेज भेजने, स्टेटस अपलोड करने में परेशानी; यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।