Samsung Galaxy S24 FE 5G पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर और कीमत

अगर आप मिड रेंज में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, 4 सितंबर को Samsung ने भारत में अपना नेक्स्ट-जेनरेशन Fan Edition, Galaxy S25 FE को लॉन्च किया था। जिसके तुरंत बाद से ही Amazon पर Galaxy S24 FE 5G की कीमत में भारी गिरावट आई है।

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 09:23
Story continues below Advertisement
अगर आप मिड रेंज में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, 4 सितंबर को Samsung ने भारत में अपना नेक्स्ट-जेनरेशन Fan Edition, Galaxy S25 FE को लॉन्च किया था। जिसके तुरंत बाद से ही Amazon पर Samsung Galaxy S24 FE 5G की कीमत में भारी गिरावट आई है, जिससे ये डील काफी आकर्षक बन गई है। Galaxy S24 FE 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400e चिपसेट और 50MP का मेन कैमरा मिलता है। अब आइए इसके फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारें में जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S24 FE 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा का इस्तेमाल काफी स्मूद हो जाता है। इसमें Exynos 2400e चिपसेट और 8GB RAM है, जो इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह फोन Android 14 के साथ आता है, जिसके साथ आपको 7 OS अपडेट मिलते हैं। इसमें 5G, 4G, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में 128GB व 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं।

कैसा है कैमरा?
कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP का टेलीफोटो लेंस है, जो पोर्ट्रेट्स और मल्टीपल एंगल शॉट्स के लिए बढ़िया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 FE 5G की Amazon कीमत
Samsung Galaxy S24 FE को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और फिलहाल ऑफर्स के बाद ये करीब 35,000 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, Samsung की वेबसाइट पर फोन अभी भी 59,999 रुपये में ही लिस्टेड है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो कीमत और घट सकती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 33,050 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है। हालांकि, ये वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।
बता दें कि कस्टमर्स EMI ऑप्शन और प्रोटेक्शन प्लान्स जैसे स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन या एक्सटेंडेड वारंटी भी चुन सकते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।