Credit Cards

30,000 से कम में खरीदें 55-इंच स्मार्ट टीवी, मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस

अगर आप एक ऐसा स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, जो आपको सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस दे, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Amazon और Flipkart पर सेल चल रही है। जिसमें आप स्मार्ट टीवी को कम कीमत और जबरदस्त ऑफर में खरीद सकत हैं।

अपडेटेड Oct 02, 2025 पर 13:04
Story continues below Advertisement
अगर आप एक ऐसा स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, जो आपको सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस दे, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Amazon और Flipkart पर सेल चल रही है। जिसमें आप स्मार्ट टीवी को कम कीमत और जबरदस्त ऑफर में खरीद सकत हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale की तो लास्ट डेट भी सामने आ गई है, जो आज यानी 2 अक्टूबर को खत्म होगी। हमने 30 हजार रुपये से कम बजट वाली एक लिस्ट भी तैयार की है, जिसमें आपको कई ब्रांड्स के 55-inch के स्मार्ट टीवी मिल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं बेस्ट 5 स्मार्ट टीवी के बारे में जिसपर आपको जबरदस्त डील मिल रही है।

पहले नंबर पर Acer G Plus स्मार्ट टीवी है। इसके 55-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन ऑफर में इसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं। Acer G Plus स्मार्ट टीवी में आपको 30W का स्पीकर, 16GB स्टोरेज और 2GB RAM मिलता है।

Hisense का स्मार्ट टीवी भी अच्छा विकल्प है। 30,000 रुपये से कम में आपको 55-inch स्क्रीन साइज का टीवी E6N सीरीज में मिलेगा। इस 4K डिस्प्ले, 24W स्पीकर और AI फीचर्स वाले टीवी को आप 29,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर बैंक डिस्काउंट के साथ कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसकी मदद से आप बड़ी बचत कर सकते हैं।

BLACK + DECKER ब्रांड के A1 सीरीज का 55-inch स्मार्ट टीवी सेल में शानदार ऑफर के साथ मिल रहा है। इसमें आपको 4K डिस्प्ले वाले Google TV के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। ये टीवी 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Flipkart Sale में Thomson का स्मार्ट टीवी 30,000 के बजट में मिल जाएगा। कंपनी ने हाल में Jio Tele OS पर बेस्ड टीवी को लॉन्च किया है, जिसका 55-inch स्क्रीन साइज वाला वेरिएंट 25,000 रुपये में मिल रहा है। ये टीवी 48W के स्पीकर, QLED डिस्प्ले और JioTele OS पर काम करता है। इस पर आपको बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसमें तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और लाइव चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

सेल में आप Blaupunkt का Smart TV भी इस बजट में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 70W का स्पीकर, Google TV OS और QLED पैनल मिलेगा। इस टीवी को आप ऑफर में 28,000 रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। ये सभी स्मार्ट टीवी आपको ऑनलाइन ही मिलेंगे।