Tea App क्या है, जहां से महिलाओं की 72 हजार तस्वीरें हुई लीक!

अमेरिकन डेटिंग ऐप Tea App इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ऐप को हैक कर लिया गया है। इस डेटिंग ऐप को सीन कुक ने खासकर महिलाओं के लिए बनाया है, जिस पर महिला चुपके से पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं। इस ऐप पर महिलाएं बिहेवियर, लॉयैलिटी के आधार पर पुरुषों को रेट करती हैं।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 8:00 PM
Tea App का डेटा लीक

TEA dating app hack : अमेरिकन डेटिंग ऐप Tea App इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ऐप को हैक कर लिया गया है। इस डेटिंग ऐप को सीन कुक ने खासकर महिलाओं के लिए बनाया है, जिस पर महिला चुपके से पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं। इस ऐप पर महिलाएं बिहेवियर, लॉयैलिटी और डेटिंग एक्सपीरियंस के आधार पर पुरुषों को रेट करती हैं। महिलाएं उन पुरुषों को रेट करती हैं, जिनसे उन्होंने मुलाकात की होती है।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेटिंग ऐप से 72 हजार तस्वीरें लीक हुई हैं। इसमें 13 हजार सेल्फी या सेल्फी फोटो ID शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सबमिट किया था। वहीं 59 हजार फोटोज ऐसी हैं, जो पोस्ट, कॉमेंट या डायरेक्ट मैसेज की है, जो ऐप पर उपलब्ध है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 4Chan नाम के एक यूजर ने इस ऐप को हैक किया है, जहां पर कई महिलाओं की प्रोफाइल प्राइवेट रखी गई हैं। इसका खुलासा


क्या है TEA ऐप?

TEA एक महिलाओं के लिए खास ऐप है, जहां वे उन पुरुषों को रेट और रिव्यू कर सकती हैं, जिनसे वे मिली हैं या जिन्हें डेट कर चुकी हैं। इस ऐप पर महिलाएं आपस में 'Tea spill' यानी रियल-लाइफ रिव्यू शेयर करती हैं। इन रिव्यूज की मदद से दूसरी महिलाएं यह समझ पाती हैं कि जिस शख्स से वे मिली हैं, वह वाकई भरोसेमंद है या सिर्फ टाइमपास करता है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी का कहना है कि यूजर्स के ईमेल और फोन नंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस डेटा लीक का असर सिर्फ उन यूजर्स पर पड़ेगा जिन्होंने फरवरी 2024 से पहले ऐप पर साइन-अप किया था। हाल ही में Tea ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या 40 लाख के पार कर चुकी है।

महिलाओं के लिए बड़ा खतरा

साइबर सेक्योरिटी कंपनी Bugcrowd के हेड Trey Ford का कहना है कि डाटा लीक होना महिलाओं के लिए खतरा बन सकता है, क्योंकि जब किसी का यूजरनेम उसके ओरिजिनल नाम और घर के एड्रेस से जुड़ जाता है तो उसे पीछा करना या पहचान की चोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, पहचान की चोरी तो सिर्फ शुरुआत है।

यह भी पढ़ें : स्टारलिंक 2.5 घंटे तक रहा डाउन, Elon Musk ने खुद मांगी माफी, दुनियाभर में ठप हो गया इंटरनेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।