Baby Grok AI: एलॉन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अब बच्चों के लिए नया AI चैटबॉट बना रही है। जिसका नाम ‘Baby Grok’ है। इसकी जानकारी खुद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। यह पहली बार है जब xAI छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर कोई AI टूल तैयार कर रही है।
हालांकि, Baby Grok को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। लेकिन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि उनका मौजूदा चैटबॉट Grok से बिल्कुल अलग होगा। जिसका उद्देश्य बच्चों को सही और सुरक्षित डिजिटल सहायता देना है। इस नए चैटबॉट से बच्चों को किसी भी तरह की अनुचित या हानिकारक कंटेंट से दूर रखा जाएगा।
Baby Grok एक AI चैटबॉट है जो खासकर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। यह चैटबॉट बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से जवाब देगा और उन्हें विवादास्पद विषयों से दूर रखेगा। इस AI टूल का मकसद है बच्चों के पास सही और सुरक्षित कंटेंट पहुचाना। जिससे वह डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ सकेंगे।
Baby Grok में क्या है खास?
यह AI टूल एज-फ्रेंडली कंटेंट देने में सक्षम है और किसी भी आपत्तिजनक विषय को ऑटोमैटिक फिल्टर कर देता है, जिससे बच्चों को गलत जानकारी से बचाया जा सकेगा। इसमें पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे माता-पिता न सिर्फ चैट हिस्ट्री देख सकते हैं बल्कि पूरे इंटरैक्शन को मॉनिटर भी कर सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस बेहद आसान और बच्चों के अनुकूल रखा गया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकें। साथ ही इसमें शैक्षणिक और इंटरैक्टिव मॉड्यूल्स भी शामिल हैं, जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका देते हैं।
AI और बच्चों को लेकर बढ़ती चिंता
आपको बता दें कि हाल ही में कई बड़े AI चैटबॉट्स पर ये आरोप लगे हैं कि इनके द्वारा नाबालिगों को गुमराह करने वाली जानकारी दी गई है। जिस वजह से AI टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं और इनपर बहसें भी हुई हैं। फिलहाल Baby Grok को इन्हीं सब चिंताओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
इस नए कदम के जरिए xAI न केवल बच्चों के लिए एक सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है, बल्कि खुद को टेक्नोलॉजी जगत में डिजिटल सेफ्टी के लीडर के रूप में भी स्थापित करना चाहता है। फिलहाल यह पहल भविष्य में AI क्षेत्र में सख्त नियमों और जवाबदेही की दिशा में एक अहम शुरुआत मानी जा रही है, जो जिम्मेदार AI विकास की ओर इशारा करता है।